Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

प्रियंक खरगे की ‘कॉजपा और कांग्रेस एक ही हैं’ टिप्पणी पर भाजपा ने जताई आपत्ति

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (भाषा) भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संबंधों पर सवाल उठाए।

पार्टी की यह प्रतिक्रिया एक वीडियो वायरल होने के बाद आई, जिसमें कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे दोनों संगठनों को एक जैसा बता रहे हैं।

‘जेन जी’ द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में खरगे ने कहा कि दोनों संगठन एक ही हैं।

वीडियो में खरगे भीड़ से पूछते दिखाई देते हैं, ‘‘क्या आप सभी कॉजपा को फॉलो करते हैं? हाथ उठाइए।’’

इसके बाद वह कहते हैं, ‘‘चिंता मत कीजिए। इसके लिए (हाथ उठाने पर) पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं करेगी।’’

जब उन्होंने पूछा कि कांग्रेस और कॉजपा के कितने समर्थक हैं, तो उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने कहा, ‘‘भीड़ में से आधे लोगों ने कांग्रेस कहा और बाकी लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी। अब दोनों एक ही हैं। फिर इसे छोड़िए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे ज्यादा उम्मीद है कि आपकी पीढ़ी मेरी पीढ़ी से बेहतर होगी।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाड़ी नारायणस्वामी ने कहा कि मुखौटा उतर गया है और कॉजपा के सदस्य बेनकाब हो गए हैं।

नारायणस्वामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘कांग्रेस सबको नैतिकता का पाठ पढ़ाती है, लेकिन असली नाटक पर्दे के पीछे शुरू होता है! प्रियंक खरगे के बयान ने कांग्रेस और कॉजपा के बीच के संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मुखौटा उतरता है, तो राजनीतिक नाटक दिलचस्प हो जाता है।’’

भाषा राखी अविनाश

अविनाश