नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौला तेल खली की कीमत 3,677 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के दिसंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,677 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 16,970 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग लगभग नगण्य थी और मवेशीचारा के लिए कुछ मांग देखी गई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश