Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

एसआरएफटीआई की महिला कर्मचारी ने सुरक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

कोलकाता, 16 अक्टूबर (भाषा) सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) की एक महिला कर्मचारी ने एक सुरक्षा अधिकारी पर डराने-धमकाने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी को दी गई शिकायत में 'ट्यूटोरियल ऑफिस' की कर्मचारी ने आरोप लगाया कि सुरक्षा अधिकारी ने उनसे डराने वाले लहजे में बात की, बार-बार उनकी पहचान और अधिकार पर सवाल उठाए तथा उन्हें अपने कार्यालय से बाहर जाने को कहा।

छात्र संघ परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एसआरएफटीआई छात्र संघ ने शिकायत की एक प्रति साझा की है।

महिला कर्मचारी ने कहा कि नियमित टेलीफोन ऑपरेटर के अवकाश पर होने के कारण उन्हें टेलीफोन ऑपरेटर का काम सौंपा गया था, जिसके बाद यह घटना हुई।

उन्होंने कहा कि वह तीन दशक से अधिक समय से संस्थान में कार्यरत हैं और हमेशा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करती रही हैं।

कर्मचारी ने धिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने, निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

एसआरएफटीआई के एक अधिकारी ने कहा कि संस्थान आरोपों की जांच कर रहा है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन