नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 876 रुपये की तेजी के साथ 1,48,365 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 876 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,365 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,143 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,171.84 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश