Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

धानुका एग्रीटेक ने मक्का, गन्ने के लिए खरपतवारनाशक ‘टेम्बोट्रैक्स’ पेश किया

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने शुक्रवार को मक्का और गन्ने की खेती में शुरुआती चरण में खरपतवार के प्रबंधन के लिए खरपतवारनाशक उत्पाद ‘टेम्बोट्रैक्स’ पेश किया।

टेम्बोट्रैक्स का एक बार छिड़काव करने से संकरी पत्ती और चौड़ी पत्ती वाले, दोनों प्रकार के खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण मिलता है। इससे किसानों को मक्का और गन्ने की फसलों में खरपतवारों से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

यह हाइड्रॉक्सीफेनिलपाइरुवेट डाइऑक्सीजनेज (एचपीपीडी) को अवरुद्ध करने वाला एक प्रणालीगत खरपतवारनाशक है। यह कैरोटीनॉयड के जैव-संश्लेषण को बाधित करता है, जिससे इसके प्रति संवेदनशील खरपतवारों की पत्तियां स्पष्ट रूप से सफेद पड़ने लगती हैं। वहीं, अनुशंसित तरीके से इस्तेमाल करने पर यह मक्का और गन्ने की फसलों को नुकसान से बचाने में मदद करता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल धानुका ने एक बयान में कहा, “मक्का और गन्ने की खेती में शुरुआती चरण में खरपतवार से प्रतिस्पर्धा एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इससे फसल की वृद्धि और किसानों की उत्पादकता प्रभावित हो सकती है। टेम्बोट्रैक्स फसल की वृद्धि के शुरुआती महत्वपूर्ण चरणों में खरपतवार को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे खरपतवार प्रबंधन अधिक प्रभावी होता है और किसानों को अपनी फसल की उत्पादन क्षमता सुरक्षित रखने में सहायता मिलती है।”

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण