Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

उप्र: सरकार ने महानवमी के मौके पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

लखनऊ, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एस.वी.एस. रंगा राव ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।

पूर्व में जारी अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों और संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इससे पहले 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर अवकाश निर्धारित था।

हालांकि, पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।

इस फैसले के बाद प्रदेश में लगातार दो दिन, 19 और 20 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र