Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली ताकतें युवाओं को अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं : योगी

लखनऊ, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली ताकतें युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के बजाय अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं।”

उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र जनविश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते।

योगी ने कहा, “हमारी युवा शक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं।”

मुख्यमंत्री ने रामायण के खल पात्रों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि जनता ने राजनीति के इन मारीचों और कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब ये ताकतें देश को अराजकता की आग में झोंककर सत्ता हासिल करना चाहती हैं।

योगी ने कहा कि देश उनकी इस राजनीतिक साजिश को कभी सफल नहीं होने देगा।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

जितेंद्र