Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सरकार ने त्योहारों में चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) केंद्र सरकार ने त्योहारों के दौरान चीनी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मिलों को अक्टूबर में उत्पादित चीनी को अक्टूबर या नवंबर में बेचने की अनुमति दी है। यह मात्रा दोनों महीनों के लिए तय नियमित मासिक बिक्री कोटे के अतिरिक्त होगी।

खाद्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा कि सभी चीनी मिलें अक्टूबर महीने में उत्पादित चीनी को अक्टूबर या नवंबर में बेच सकती हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई मिल अक्टूबर में 1,000 टन चीनी का उत्पादन करती है, तो वह इस मात्रा को नवंबर तक बेच सकती है।

मंत्रालय ने कहा कि यह मात्रा उक्त महीनों के लिए नियमित मासिक बिक्री कोटे के तहत आवंटित चीनी के अतिरिक्त होगी।

घरेलू बाजार में बिक्री के लिए खाद्य मंत्रालय हर पखवाड़े चीनी का कोटा तय करता है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े के लिए 13 लाख टन और दूसरे पखवाड़े के लिए 14 लाख टन चीनी का कोटा आवंटित किया गया है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अध्यक्ष प्रफुल्ल विठलानी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे त्योहारी मौसम में घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि कई चीनी मिलों में गन्ने की पेराई इस सप्ताह शुरू हुई है, जो निर्धारित समय से करीब एक महीने पहले है। बाजार में अधिक आपूर्ति से देशभर में चीनी की उपलब्धता बेहतर होगी और थोक एवं खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण