माले, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत ने मालदीव को 3,000 करोड़ रुपये की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अवधि विस्तार को मंजूरी दे दी है। मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उच्चायोग ने एक बयान में बताया कि भारत सरकार ने दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ) देशों के लिए मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था रूपरेखा के तहत 3,000 करोड़ रुपये की इस सुविधा को आगे बढ़ाने के मालदीव के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।
इस समझौते पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के बीच अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
मालदीव को 30 अरब रुपये की पहली किस्त 23 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी।
बयान के अनुसार 2024-27 के लिए मुद्रा अदला-बदली रूपरेखा के तहत यह द्विपक्षीय व्यवस्था ब्याज दरों और अन्य शर्तों सहित कई रियायतें प्रदान करती है।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण