पटना, 16 अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ‘सी-फोर स्कूल रैंकिंग 2026’ में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने पर शुक्रवार को बधाई दी। विद्यालय ने सरकारी आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस श्रेणी में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स पहले और ओक ग्रोव स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
चौधरी ने ‘एक्स’ पर कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की यह उपलब्धि बिहार की प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी विद्यालय की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस सफलता से बिहार का मान बढ़ा है।
उन्होंने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण बताया।
तिवारी ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देती है और अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
भाषा कैलाश जितेंद्र
जितेंद्र