Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

डीएलएफ का मुनाफा दूसरी तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,301 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,301.35 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग 12 प्रतिशत घटकर 3,800 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,180.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

डीएलएफ ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,297.30 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,261.80 करोड़ रुपये थी।

परिचालन के मोर्चे पर, जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएलएफ की बिक्री बुकिंग घटकर 3,800 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,332 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़कर 2,095.25 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 1,942.76 करोड़ रुपये था।

हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की कुल आय घटकर 3,902.86 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 5,242.68 करोड़ रुपये थी।

भाषा यासिर रमण

रमण