Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

हैलोवीन-थीम वाले कॉस्प्ले और म्यूज़िक बैंड के साथ हॉररकॉन इंडिया 31 अक्टूबर को दिल्ली में होगा

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) 'हॉररकॉन इंडिया' का तीसरा संस्करण 31 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें 'हॉरर' के शौकीन, संगीत प्रेमी और कॉस्प्लेयर (फिल्म या काल्पनिक किरदार की तरह वेषभूषा पहनने वाले) हैलोवीन का जश्न मनाने के लिए एक साथ जुटेंगे।

ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड्स में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में 30,000 से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस दौरान यहां हॉरर-थीम वाली गतिविधियां, संगीत, कॉस्प्ले प्रतियोगिताओं और फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

इसका आयोजन टीएमवी (द मैड वायरस) और हॉरर-थ्रिलर कम्युनिटी 'खूनी मंडे' द्वारा किया जा रहा है।

वर्ष 2026 के आयोजन का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय हिप-हॉप जोड़ी ‘सीधे मौत’ होगी। इसके अलावा महिला पॉप बैंड डब्ल्यू.आई.एस.एच, इंडी गायक-गीतकार भारत चौहान, एमटीवी हसल के कलाकार अंशचारश्योर, व्हायसोकाई और पर्व के साथ मुंबई के इलेक्ट्रॉनिक संगीत डीजे एनकेएसएचटीआरए और नॉइजएक्स भी प्रस्तुति देंगे।

इस महोत्सव में 'हैलोविले' भी पेश किया जाएगा, जो बच्चों और परिवारों के लिए एक समर्पित हैलोवीन अनुभव होगा।

यह कार्यक्रम एक नवंबर को समाप्त होगा।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश