Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

भारत ने अमेरिका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत ने अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश को ‘‘चिंता का विषय” बताते हुए शुक्रवार को अमेरिका से वहां भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

शिकागो के निकट पैलेटाइन में 19 वर्षीय एक युवक को रविवार को इलिनॉय के ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, युवक की बंदूक जाम हो जाने और उससे गोली नहीं चल पाने के कारण उसकी साजिश विफल हो गई।

उसे 14 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने के एक-एक आरोप लगाये गये।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इलिनॉय की इस घटना को “गहरी चिंता का विषय” बताया।

भारत ने बृहस्पतिवार को भी अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों पर चिंता जताई थी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश