रायपुर, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मंधाना इस श्रृंखला के साथ कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत कर रही हैं।
मध्यक्रम की बल्लेबाज निकी प्रसाद इस मुकाबले से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगी।
भारत और जिम्बाब्वे की टीम पहली बार द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं।
भाषा नमिता
नमिता