श्रीनगर, 16 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में श्रीनगर नगर निगम के एक वार्ड अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को सफाकदल के वार्ड अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
प्रवक्ता ने कहा, 'यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता के आवास के मरम्मत कार्य की अनुमति देने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने 15 अक्टूबर 2026 को जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।'
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश