Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: पूल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की जीत

झांसी, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के डिवीजन-ए में शुक्रवार को अपने-अपने पूल मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बाद एक समान 3-2 से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश ने पूल सी के मैच में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए हॉकी कर्नाटक को शिकस्त दी, जबकि मध्य प्रदेश ने पूल बी में महाराष्ट्र को हराया।

हरियाणा ने पूल-डी में मणिपुर हॉकी को 2-0 से हराया तो वहीं पूल-ए के मुकाबले में हॉकी पंजाब ने ‘हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु’ को 3-1 से शिकस्त दी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता