Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, नौ घायल

पेशावर, 16 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, प्रांत के पहाड़ी इलाके बुनेर जिले में एक यात्री वैन पलट गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक अन्य घटना में चरसद्दा में एक ट्रक की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान मुबीन (पांच) और सैफुल्लाह (11) के रूप में हुई है। यासीन (14) घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश