Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

रणजी ट्रॉफी का पहला मैच गंवाने के बाद अरुणाचल की कमान संभालेंगे नीलम ओबी

नडियाड (गुजरात), 16 अक्टूबर (भाषा) अनुभवी घरेलू क्रिकेटर नीलम ओबी रविवार को सिक्किम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी करेंगे।

प्रशासनिक संकट के बीच नागालैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद अरुणाचल की टीम इस मुकाबले से अपने अभियान को फिर शुरू करने की तैयारी में है।

अरुणाचल क्रिकेट संघ (एसीए) के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच विवाद का समाधान नहीं होने के कारण टीम मैदान पर नहीं उतरी थी। यह मामला गुवाहाटी उच्च न्यायालय की ईटानगर पीठ में लंबित है।

इसके बाद एसीए ने अपने अगले तीन मैच के लिए टीम की घोषणा की है। संघ ने सितंबर में चुनाव कराए थे जिसमें नबाम विवेक अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि, कई जिला क्रिकेट संघों ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गुवाहाटी उच्च न्यायालय में इन्हें चुनौती दी थी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द