कोलकाता, 16 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता के संतोषपुर इलाके में एक पूजा आयोजक ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल की थीम के तौर पर ‘तांडव’ को चुना है।
देवी सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव ने ‘तांडव’ किया था।
कलाकार रिंटू दास ने बताया कि संतोषपुर लेक पल्ली के पंडाल में पारंपरिक भारतीय कला को समकालीन रचनात्मकता और तकनीक के साथ जोड़ा गया है। इसमें राजा दक्ष, सती और शिव की कथा का उपयोग करते हुए इस पुरानी कहावत की आज भी प्रासंगिकता को दर्शाया गया है कि ‘‘अहंकार पतन की जड़ है।’’
इस दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया था।
पूजा समिति के पदाधिकारी सोमनाथ दास ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी पर बढ़ती निर्भरता और प्रतिस्पर्धा से भरी दुनिया में यह कलाकृति उस समस्या की ओर ध्यान खींचती है जिसे आयोजक ‘अलग-अलग विचारों को स्वीकार न कर पाने की बढ़ती अक्षमता’ कहते हैं। यह प्रवृत्ति वैचारिक ध्रुवीकरण, कट्टरता, राजनीतिक हिंसा और सामाजिक अशांति को बढ़ावा दे सकती है।’’
भाषा शुभम शफीक
शफीक