Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दिल्ली में वीडियो निगरानी और प्रदूषण निगरानी प्रणाली के लिए नौ करोड़ रुपये की निविदा जारी

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने पूरी दिल्ली में प्रदूषण की निगरानी के लिए प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना और एकीकरण के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चौदह अक्टूबर की बोली के दस्तावेज के अनुसार, निविदा में ‘पैन-टिल्ट-जूम’ (पीटीजेड) कैमरे की खरीद भी शामिल है। इसके लिए बोलियां पांच नवंबर को शुरू होंगी।

कैमरे में कम से कम पांच मेगापिक्सल की इमेज सेंसिंग क्षमता, 40 गुना से अधिक ऑप्टिकल जूम और एक टीबी या उससे ज्यादा डेटा स्टोर करने की सुविधा होनी चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि निविदा को लेकर बोली-पूर्व बैठक 21 अक्टूबर को दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित डीपीसीसी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।

भाषा शुभम शफीक

शफीक