Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने के दौरान दीपके व बोरा हिरासत में लिए गए

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। दोनों कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

अभिजीत दीपके को झंडेवालान स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया, जबकि नेहा बोरा को मंडी हाउस इलाके से हिरासत में लिया गया।

दोनों को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां भीड़ जमा हो गई, लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे।

इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

पुलिस की यह कार्रवाई प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हुई है।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश