Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

रणनीति के अनुसार खुद को ढालना सीखें, फीफा अंडर-15 विश्व कप से पहले बिबियानो ने कहा

कोलकाता, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत की अंडर-15 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस चाहते हैं कि उनके युवा खिलाड़ी मजबूत फुटबॉल आधार तैयार करने के साथ रणनीति के अनुसार खुद को ढालना सीखें।

भारतीय टीम 22 से 31 अक्टूबर तक अजरबेजान के बाकू में होने वाले फीफा अंडर-15 विश्व कप और महोत्सव की तैयारी कर रही है।

भारत को ग्रुप ‘के’ में बहरीन, कैमरून, ग्रेनाडा, लाओस और सेनेगल के साथ रखा गया है।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को लाओस के खिलाफ मैच से करेगी।

फर्नांडिस ने कहा कि तैयारियों के दौरान टीम ने उत्साहजनक प्रगति की है।

फर्नांडिस ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को इस बात की स्पष्ट समझ हो कि गेंद अपने पास होने और विपक्षी टीम के कब्जे में होने पर हमें किस तरह खेलना है। हमारा लक्ष्य ऐसी टीम तैयार करना है जो गेंद अपने पास होने पर निडर होकर खेले, रक्षण में आक्रामक हो और अनुशासन बनाए रखे। ’’

कोच ने टीम के खेलने के मूल सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों और मैच की परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बदलने की क्षमता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें अपने खेलने के तरीके की स्पष्ट समझ हो। साथ ही, अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों और मैच की परिस्थितियों के अनुसार रणनीति में बदलाव करने की क्षमता भी होनी चाहिए। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द