Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सीतारमण ने जेबीआईसी गवर्नर से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

(तीसरे पैरा में संशोधन के साथ)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के गवर्नर काजुहिको अमाकावा से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, इलेक्ट्रिक गतिशीलता और मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''चर्चा 60 करोड़ डॉलर के भारत-जापान कोष और राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) में जापानी भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा बदलाव, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों, इलेक्ट्रिक गतिशीलता और मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।''

अमाकावा ने बैंकॉक में आयोजित विश्व बैंक-आईएमएफ की वार्षिक बैठक से इतर सीतारमण के साथ अपनी मुलाकात के दौरान भारत-जापान कोष की सफलता का जिक्र किया, जिसने इलेक्ट्रिक गतिशीलता और बायोएथनॉल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके अगले चरण के कोष की उम्मीद भी जताई।

उन्होंने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) में जेबीआईसी की हिस्सेदारी तथा धोलेरा में अवसरों सहित सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा (एआई) और डेटा केंद्रों में बढ़ती जापान की रुचि का उल्लेख किया।

सीतारमण ने संतुलित शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए जापानी निवेशकों को विशाखापत्तनम सहित मझोले और छोटे शहरों में डेटा सेंटर के अवसरों को तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने भूटान के वित्त मंत्री ल्योंपो लेके दोरजी से भी मुलाकात की और गिफ्ट सिटी के साथ जुड़ाव, ऊर्जा सहयोग, व्यापार, संपर्क तथा वित्तीय एकीकरण सहित द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच भारतीय रुपये में भुगतान की संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा हुई।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

रमण प्रेम

प्रेम