चेन्नई, 16 अक्टूबर (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह 25 अक्टूबर और एक नवंबर, 2026 को राज्यभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ‘पथ संचलन’ और जनसभाएं आयोजित करने की अनुमति प्रदान करे।
न्यायमूर्ति वी. लक्ष्मीनारायणन ने आरएसएस के प्रदेश सचिव वी. जगदीशन की याचिका स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिया। याचिका में राज्य के 128 स्थानों पर ‘पथ संचलन’ और जनसभाएं आयोजित करने की अनुमति मांगने वाले आवेदनों को पुलिस द्वारा खारिज किए जाने के आदेशों को चुनौती दी गई थी।
न्यायाधीश ने आयोजकों की ओर से दिए गए इस हलफनामे पर भी गौर किया कि वे उच्च न्यायालय द्वारा पहले निर्धारित दिशा-निर्देशों में उल्लिखित सभी नियमों और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करेंगे।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश