Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

लद्दाख प्रशासन ने सांकू को आठवां जिला घोषित किया, उपराज्यपाल सक्सेना ने मंजूरी दी

लेह/जम्मू, 16 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख प्रशासन ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के आठवें जिले के रूप में सांकू के गठन की घोषणा की। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इसके गठन को मंजूरी दे दी है।

इस घोषणा से कारगिल जिले के सांकू क्षेत्र के लोगों की बहु प्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है।

सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'सबका साथ, सबका विकास' के दृष्टिकोण के अनुरूप सांकू जिले के गठन की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है।'

प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न संगठनों की रचनात्मक भूमिका को भी स्वीकार किया और उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा, 'यह इस क्षेत्र के लोगों की बहु प्रतिक्षित आकांक्षा का साकार होना है। यह 'अंजुमन-ए-साहिब जमां' के सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण से संभव हो पाया है, जिसमें मुख्य संरक्षक सैयद मोहम्मद रिजवी (आगा मिगी ओथ) और अध्यक्ष शेख सादिक बलाघी, कारगिल के सीईसी डॉ. जाफर अखून, लद्दाख से सांसद हनीफा जान और लेह के पूर्व सीईसी ताशी ग्यालस्टन शामिल हैं।’’

भाषा

शुभम संतोष

संतोष