Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

खाना बनाना भी संगीत तैयार करने जैसाःसंगीतकार शंकर महादेवन

(माणिक गुप्ता)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) तीन दशक से अधिक समय से हिट धुनें देने वाले मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन अब रेस्तरां कारोबार में भी उतर गए हैं। अपने हुनर में एक नया आयाम जोड़ने वाले महादेवन ने लजीज पकवान तैयार करने को संगीत तैयार करने जैसा ही बताया है।

महादेवन अपनी शाकाहारी दक्षिण भारतीय रेस्तरां-कैफे श्रृंखला ‘मालगुडी’ के दो नए आउटलेट खोलने के लिए हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी आए थे। ये आउटलेट राजौरी गार्डन और गुरुग्राम में खोले गए हैं।

'पीटीआई-भाषा' के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कलाकारों के जीवन में भोजन की अहम भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि चाहे भोजन हो या संगीत, आखिरकार सब कुछ लोगों से मिलने वाली सराहना पर निर्भर करता है, जो रचनात्मक प्रयास को सार्थक बनाती है।

महादेवन ने कहा, “ज्यादातर संगीतकार खाने के शौकीन होते हैं। खाना बनाना संगीत तैयार करने जैसा ही है। दोनों के लिए जुनून की जरूरत होती है। अगर मैं कोई गाना बाजार में पेश करूं और उस पर कोई प्रतिक्रिया न मिले, तो मैं सोचूंगा कि उसे बनाने का क्या मतलब था। यही बात खाने पर भी लागू होती है।”

इस व्यवसाय की शुरुआत अगस्त 2015 में मुंबई में उनके पहले आउटलेट के साथ हुई थी। एक साल से भी कम समय में मालगुडी के आउटलेट की संख्या बढ़कर 10 हो गई थी, जिनमें अबू धाबी और दुबई के आउटलेट भी शामिल थे।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश