Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

बेंगलुरु पुलिस ने कॉजपा के तिरंगा मार्च को अनुमति देने से इनकार किया

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु पुलिस ने उच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 'तिरंगा मार्च' को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

आयोजकों के अनुसार, यह मार्च शुक्रवार शाम चार बजे टाउन हॉल से शुरू होकर 'क्विट इंडिया मेमोरियल' पर समाप्त होना था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, क्योंकि आयोजक टाउन हॉल में मार्च निकालना चाहते थे, जबकि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत फ्रीडम पार्क को प्रदर्शन स्थल के तौर पर निर्धारित किया गया है।

यह मार्च कॉजपा के सह-संयोजक आशुतोष रांका और प्रवक्ता सौरव दास के समर्थन में, 'जागृत कर्नाटक', 'आइसा कर्नाटक' और 'माई वोट, माई राइट' के सहयोग से आयोजित होने वाला था।

कॉजपा नेताओं दास और रांका को शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन करने और दिल्ली के जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है। जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है।

दास और रांका ने पिछले सप्ताह हिरासत में लिए जाने के बाद एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए बांड पर हस्ताक्षर किए थे।

भाषा आशीष शोभना

शोभना