Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

असम में 13 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर (भाषा) असम में दो जिलों में 13 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि गुवाहाटी में आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नागांव पुलिस ने पांच करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कारोबार के लिए गलत जगह, गलत दिन और गलत राज्य! गुवाहाटी पुलिस ने मादक पदार्थों के एक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 1.056 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किए, जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। नागांव पुलिस ने इसके बाद 1.023 किलोग्राम कोकीन जब्त की, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘13 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए और पांच लोगों को पकड़ा गया। असम पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरत रही है।’’

असम में पिछले दो सप्ताह से मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान 125.05 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

भाषा शोभना

शोभना