Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

खाद्य नियामक ने स्वच्छता खामियों को लेकर रेडिसन ब्लू होटल के संचालक को दिया नोटिस

(तीसरा पैरा जोड़ते हुए रिपीट)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू होटल का संचालन करने वाली कंपनी एबी होटल्स लिमिटेड को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन न करने पर शुक्रवार को नोटिस जारी किया तथा तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ''खाद्य कारोबार परिचालक (एफबीओ) को तत्काल सुधारात्मक उपाय करने और जहां भी जरूरी हो सहायक दस्तावेज तथा सचित्र साक्ष्यों के साथ विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया गया है।''

एफएसएसएआई के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल को नोटिस जारी किया गया है।

नियामक ने कहा कि उसके आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कार्रवाई हो सकती है, जिसमें एफएसएसएआई लाइसेंस का निलंबन भी शामिल है।

एफएसएसएआई के अनुसार परिसर और उपकरणों के रखरखाव में भारी खामियां पाई गईं, जिनमें जंग लगी मशीनरी, फ्रीजर से रिसाव तथा रेफ्रिजरेशन, तापमान निगरानी, वेंटिलेशन, फर्श और प्रकाश व्यवस्था में कमियां शामिल हैं।

खाद्य नियामक ने स्वच्छता, जमा पानी तथा जल निकासी और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया। कीट नियंत्रण में कमियां दर्ज की गईं और परिसर में कॉकरोच तथा मक्खियों की सक्रियता देखी गई।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण प्रेम

प्रेम