Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

तमिलनाडु के इरोड जिले में भारी बारिश, शहर में 156 मिमी वर्षा दर्ज

इरोड (तमिलनाडु), 16 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के पश्चिमी जिले इरोड में भारी बारिश हुई और शहर में 24 घंटे के दौरान 156 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

बारिश शाम सात बजे से आधी रात तक हुई और स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले में लंबे समय बाद इतनी भारी बारिश हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि इरोड में पांच घंटे के भीतर 156 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और भारी बारिश के कारण मीनाक्षी सुंदरनार रोड, पुराने नगर निगम बाजार क्षेत्र, केंद्रीय बस अड्डे और इरोड फोर्ट इलाके में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

निचले इलाकों में स्थित कुछ दुकानों में बारिश का पानी भर गया।

इरोड में 156 मिलीमीटर, मोडकुरिची में 94 मिलीमीटर, भवानी में 72 मिलीमीटर, गुंडेरीपल्लम में 57 मिलीमीटर, भवानीसागर बांध स्थल पर 56.2 मिलीमीटर, चेनिमलाई में 52 मिलीमीटर, पेरुंदुरई में 51 मिलीमीटर, कोडुमुडी में 33.4 मिलीमीटर, नाम्बियूर में 24 मिलीमीटर, कविंदापाड़ी में 21.6 मिलीमीटर, अम्मापेट्टई में 21.2 मिलीमीटर, वरट्टुपल्लम में 20.6 मिलीमीटर, गोबिचेट्टिपालयम में 19.2 मिलीमीटर, इलंदैकुट्टईमेडु में 15.6 मिलीमीटर, थलवाड़ी में 15.2 मिलीमीटर और सत्यमंगलम में नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष