Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जर्मनी में रहने की जगह तलाश रही छात्रा से किराये के नाम पर 2.4 लाख रुपये की ठगी

ठाणे, 16 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे की 21 वर्षीय छात्रा से जर्मनी में आवास उपलब्ध कराने का झांसा देकर कथित तौर पर दो लाख 40 हजार रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शहर के कलवा इलाके की निवासी सानिता संजय गायकवाड़ जर्मनी में एक महीने रहने के लिए ऑनलाइन जगह तलाश रही थी और इसी दौरान उसे फेसबुक पर ‘बर्लिन स्टूडेंट्स अकोमोडेशन ग्रुप’ नाम का एक पेज मिला।

जांचकर्ताओं ने बताया कि इस मंच, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने अपनी पहचान विविएन रोशेफोर्ट, स्टुअर्ट जेम्स और लौरेंट लिफटैट के रूप में बताई।

एक अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों ने विदेश में रहने की जगह बुक कराने के नाम पर छात्रा को पैसे भेजने के लिए कथित तौर पर राजी किया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने उन्हें कुल दो लाख 40 हजार रुपये भेजे लेकिन इसके बाद वह आरोपियों से संपर्क नहीं कर सकी।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा शोभना नरेश

नरेश