ठाणे, 16 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार रात दो लोगों ने 39 वर्षीय एक व्यक्ति की डंडों से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मण चरपोटे के रूप में हुई है जो भिवंडी के पास स्थित शेलार गांव का निवासी था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई और हत्या के आरोप में राजेश पटेल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
निजामपुरा थाना प्रभारी ने बताया, “पुलिस हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अपराध में शामिल दूसरे व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश