Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर हमले में कांस्टेबल की मौत

पेशावर, 16 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उग्रवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) मियां सईद ने बताया कि उग्रवादियों ने बृहस्पतिवार रात पेशावर से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हसन खेल इलाके में पुलिस चौकी पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावरों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में कई उग्रवादियों के घायल होने की खबर है।

सईद ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

आदिवासी जिलों के पास पेशावर के बाहरी इलाके में स्थित हसन खेल में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं। यहां पुलिस प्रतिष्ठान उग्रवादी हमलों के संभावित निशाने बने हुए हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा