नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि3 : दिल्ली यातायात लीड कॉजपा मार्च
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात
नयी दिल्ली, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की ओर से शुक्रवार शाम को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने अपराह्न तीन बजे से मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है।
दि11 : दिल्ली प्रदर्शन सुरक्षा
कॉजपा का 'तिरंगा' मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले नई दिल्ली क्षेत्र में 6,000 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों और एक व्यापक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क को लगाया गया है।
दि21 : न्यायालय राहुल राउत याचिका
संजय राउत को अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा: उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 13 लोगों की याचिका पर निर्वाचन आयोग और उसके प्रमुख ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी किया। न्यायालय ने साथ ही कहा कि राउत को अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा।
प्रादे40 : बंगाल एसआरएफटीआई लीड निष्कासन
एसआरएफटीआई से कुलपति पर हमला करने, परिसर में अनुशासन तोड़ने के आरोप में छह छात्र निष्कासित
कोलकाता, सत्यजीत राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) ने कुलपति और कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, कार्यालय में तोड़फोड़ तथा परिसर में अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है।
वि10 : अमेरिका भारत एयरोस्पेस
भारतीय कंपनी ‘स्काईरूट’ की मदद से रात में ‘धूप’ बेचेगी अमेरिकी कंपनी
वाशिंगटन, जरा सोचिए, क्या रात के घने अंधेरे में भी धरती के किसी खास हिस्से को सूरज की रोशनी से जगमगाया जा सकता है? एक अमेरिकी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी इस कल्पना को हकीकत में बदलने की तैयारी कर रही है और वह भी भारतीय कंपनी की मदद से।
वि14 : इंडोनेशिया राष्ट्रीय उद्यान आग
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय उद्यान में जंगल की आग में फंसने से चार लोगों की मौत
जकार्ता, इंडोनेशिया के जावा द्वीप स्थित ब्रोमो टेंगर सेमेरू राष्ट्रीय उद्यान में जंगल की आग बुझाने के दौरान घने धुएं और तेजी से फैलती लपटों में फंसने से चार लोगों की मौत हो गई और दो स्वयंसेवक गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अर्थ8 : रिलायंस एलन मस्क
स्टारलिंक समेत सभी प्रतिस्पर्धियों का स्वागत; भारतीय कानूनों का पालन जरूरी: रिलायंस
नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रतिस्पर्धा से नहीं डरती और उपग्रह संचार क्षेत्र में एलन मस्क की स्टारलिंक सहित सभी कंपनियों का स्वागत करती है। हालांकि, कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि हर कंपनी को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।
अर्थ9 : सीईआरटी-इन एआई परामर्श
एआई एजेंट के जरिये भारतीय संगठनों पर साइबर हमले, सीईआरटी-इन ने जारी की ‘‘गंभीर’’ चेतावनी
नयी दिल्ली, भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने ‘गंभीर’ चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित स्वायत्त एजेंट ने बिना अनुमति भारतीय संगठनों की सक्रिय प्रणाली और गोपनीय डेटा तक पहुंच बनाई है। साथ ही, साइबर हमलावर तेजी से साइबर हमले करने के लिए मुक्त स्रोत वाले एआई एजेंट उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
खेल4 : हॉकी सविता फिल्म
अगर मेरे जीवन पर फिल्म बने तो प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखना चाहूंगी : हॉकी स्टार सविता
नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी की दीवार कही जाने वाली सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया का जीवन संघर्षों पर जुनून की जीत की अनूठी कहानी है और उनका मानना है कि अगर इस पर कोई बायोपिक बनती है तो वह प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखना चाहेंगी।
खेल6 : खेल एशियाड पैरा बैडमिंटन
सुहास यथिराज ने एशियाई पैरा बैडमिंटन में जीत के साथ आगाज किया
नागोया, दो बार के पैरालम्पिक रजत पदक विजेता और गत चैम्पियन सुहास एल वाई ने एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में जीत के साथ आगाज करते हुए पुरूषों के एकल एसएल4 ग्रुप ई मैच में बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा