Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

अमृता अंडर 23 विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में, कोमल को कांस्य

लास वेगास, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत की अमृता पुजारी ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 72 किलो फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

अमृता ने कजाखस्तान की साबिरजानोवा को 7 . 1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन की वेंजिन कियू को 10 . 8 से मात दी ।

महाराष्ट्र के सोलापूर की अमृता का सामना अब यूक्रेन की इरिना जाब्लोत्स्का से होगा ।

कोमल ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में कजाखस्तान की विक्टोरिया के को 7 . 2 से हराकर कांस्य पदक जीता । इससे पहले वह सेमीफाइनल में यू्क्रेन की एलिना फिलिपोविच से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गई थी । उन्होंने कनाडा की एला फाइंडिंग को हराया था ।

स्वीटर 53 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक की दौड़ में है ।वह क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टेले रौद्रिगेज डोबलर से 2 . 11 से हार गई थी । डोबलर के फाइनल में पहुंचने से स्वीटी को रेपेशॉज खेलने का मौका मिला है जिसमें वह चीन की शियापटोंग झेंग से खेलेगी ।

वैष्णवी पाटिल भी 65 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये पदक की दौड़ में है । वह जापान की हारूका कोबारू से खेलेंगी ।दीक्षा मलिक महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही ।

वीजा से जुड़े कारणों से भारत महिलाओं के 50 किलो, 55 किलो, 57 किलो और 62 किलो वर्ग और ग्रीको रोमन 60 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 97 किलो और 130 किलो में खिलाड़ी नहीं उतार सका है ।

भाषा मोना

मोना