(फाइल फोटो के साथ)
कोयंबटूर, 16 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को 'पेरियार अरिवुलगम' और विज्ञान केंद्र के उद्घाटन के सिलसिले में कोयंबटूर पहुंचने पर अविनाशी रोड पर गांधीपुरम तक रोड शो किया।
उन्होंने इस दौरान कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गांधीपुरम में कार्यक्रम स्थल तक लगभग 11.4 किलोमीटर का सफर तय किया। उनका स्वागत करने के लिए अविनाशी रोड पर टीवीके के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पुलिस ने पीलामेडु, अविनाशी रोड और गांधीपुरम में जगह-जगह भारी बैरिकेड लगाये थे। पूरे रास्ते में ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गयी थी।
बाद में मुख्यमंत्री डॉ. नंजप्पा रोड स्थित 'पेरियार अरिवुलगम' परिसर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
'पेरियार अरिवुलगम' (पेरियार ज्ञान लोक' एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी परिकल्पना पिछली द्रमुक सरकार ने की थी और इसका कुछ निर्माण कार्य भी उसी के कार्यकाल में हुआ था।
उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री त्रिशूर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केरलम रवाना होंगे।
भाषा
राजकुमार वैभव
वैभव