Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

अरुणाचल प्रदेश : 20 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, महिला गिरफ्तार

इटानगर, 16 अक्टूबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में 20 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की गई और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर नामपोंग थाने के अंतर्गत न्यू खामदू गांव में शिमन्या संगवाल नाम की महिला के कब्जे से 261.85 ग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने बताया कि लुंगका गांव की निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के स्रोत का पता लगाने और यह निर्धारित करने के लिए आगे की जांच जारी है कि क्या मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल थे।

गृह मंत्री मामा नाटुंग ने जब्ती के लिए पुलिस की सराहना की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हमारी सरकार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने की नीति अपनाती है। हमारे युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। हमारे समुदायों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सतर्क रहने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा