बैंकॉक, 16 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने शुक्रवार को कहा कि वह अक्टूबर और दिसंबर में होने वाली बैठकों में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाएगा, इस बारे में पहले से कोई अनुमान नहीं लगाना चाहते।
फेडरल रिजर्व ने सितंबर में अपनी प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत की बढ़ा करीब 3.9 प्रतिशत कर दिया था। तीन साल में यह पहली बढ़ोतरी थी। अमेरिका में महंगाई लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जिससे आने वाले महीनों में फेड के फिर से ब्याज दर बढ़ाने के आसार हैं। इससे खर्च घटाने और कीमतों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
बैंकॉक में वित्तीय क्षेत्र के प्रमुखों की बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ बातचीत में वॉर्श ने कोई नया संकेत नहीं दिया।
वॉर्श ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व में हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करेंगे और करीब एक महीने पहले हमने मौद्रिक नीति में दी जा रही कुछ राहत वापस ले ली थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बैठकों के नतीजों का पहले से अनुमान नहीं लगाता। मुझे नहीं लगता कि मुझे अभी यह बताना चाहिए कि इस साल के बाकी समय में होने वाली बैठकों में मैं क्या कदम उठा सकता हूं।’’
(एपी) निहारिका
निहारिका