Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने एशियाई पैरा खेलों में जीत के साथ आगाज किया

नागोया, 16 अक्टूबर (भाषा) तोक्यो पैरालम्पिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने एशियाई पैरा खेलों में अपने अभियान का आगाज कुवैत की अहद अलरशीदी पर महिला टेबल टेनिस स्पर्धा के पहले दौर में जीत के साथ किया ।

भाविना ने महिला एकल ग्रुप ए के क्लास 4. 5 मैच में 11 . 6, 11 . 3, 11 . 6 से जीत दर्ज की ।

पैरा टेबल टेनिस में क्लास चार और क्लास पांच व्हीलचेयर खिलाड़ियों (क्लास 1-5) के बीच उच्च-कार्यशील स्तरों को दर्शाते हैं, जहाँ खिलाड़ियों के पास बैठने के संतुलन और कोर या हाथ के नियंत्रण की अलग-अलग डिग्री होती है।

बेबी सहाना रवि ने महिला एकल क्लास नौ ग्रुप बी के मैच में वियतनाम की थि होआ फुओंग एंगुयेन को 11 . 6, 11 . 5, 11 . 4 से हराया ।

पैरा टेबल टेनिस में क्लास नौ उन एथलीटों के लिए एक स्टैंडिंग स्पोर्ट्स क्लास है जिनके पैरों या खेलने वाले हाथ में हल्की शारीरिक दिक्कतें हैं, या जिनके न खेलने वाले हाथ में गंभीर दिक्कतें हैं।

शुभम वाधवा ने पुरूष एकल क्लास तीन ग्रुप मैच में नेपाल के केशव थापा को 11 . 6, 11 . 4, 11 . 9 से हराया । जेहान मदान ने हमवतन संदीप डांगी को 11 . 8, 12 . 10, 10 . 12, 11 . 6 से मात दी ।

भाषा मोना

मोना