Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

एशियाई पैरा खेल : भारतीय पुरूष दृष्टिबाधित फुटबॉल टीम दक्षिण कोरिया से हारी

नागोया, 16 अक्टूबर (भाषा ) भारतीय पुरूष दृष्टिबाधित फुटबॉल टीम ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज दक्षिण कोरिया के खिलाफ 0 . 2 से हार के साथ किया ।

दक्षिण कोरिया के लिये जांग यिओंगजुन ने दो गोल दागे । भारत ने दोनों हाफ में एक एक गोल गंवाया ।

अब भारत का सामना शनिवार को मेजबान जापान से होगा ।

भारत के अलावा जापान , दक्षिण कोरिया, चीन, ईरान और थाईलैंड इसमें खेल रहे हैं ।

भाषा मोना

मोना