Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

एअर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) विमानन कंपनी एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के मद्देनजर उसने सऊदी अरब आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों का निलंबन 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब की उड़ानें रद्द करने की घोषणा की थी।

एअर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरब में बदलते हालात को देखते हुए रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली एअर इंडिया की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’

विमानन कंपनी ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और उड़ानों का सुरक्षित संचालन फिर से शुरू करने के लिए लगातार समीक्षा कर रही है।

कंपनी ने कहा, ‘‘उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जा रहा है।’’

इंडिगो ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक बढ़ाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की थी।

वहीं, अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर उसने रियाद के लिए अपनी सभी उड़ानें 24 अक्टूबर तक और जेद्दा के लिए उड़ानें 21 अक्टूबर तक स्थगित कर दी हैं।

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद हाल के दिनों में क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस दौरान रियाद हवाई अड्डे को भी कई बार निशाना बनाया गया है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा