इंफाल, 16 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के विभिन्न समुदायों के बीच मतभेदों को केवल बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है, हथियारों के जरिए नहीं।
कोंथौजम ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि शांति केवल बातचीत के जरिए ही स्थापित की जा सकती है। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास की कमी को दूर करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘शांति केवल बातचीत से आती है, बंदूक की नली से नहीं। हमें आपसी समझ बनानी होगी और बातचीत करनी होगी। हमें धीरे-धीरे विश्वास की कमी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। केवल सुरक्षा व्यवस्था से ऐसा नहीं हो सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर के सभी निवासी भाई-बहन हैं। हमें बातचीत की मेज पर आकर अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए।’’
मंत्री ने कहा कि सरकार ने बातचीत सुगम बनाने के प्रयास किए हैं और विभिन्न पक्षों को चर्चा के लिए एक साथ लाई है।
भाषा शोभना वैभव
वैभव