Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दक्षिण दिल्ली में कार्यालयों में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में शुक्रवार को कार्यालयों में आग लगने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुबह करीब 10:30 बजे कालकाजी में रोड पर स्थित खिदमत रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों के साथ एक टीम को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर जा कर पता चला कि आग खिदमत रेस्तरां के पास इमारत की दूसरी मंजिल पर कार्यालयों में लगी थी।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद टीम ने सुबह 11:15 बजे दमकल की और गाड़ियों की मांग की, इसके बाद पांच अतिरिक्त गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि टीम ने सुबह करीब 11:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया और अब स्थान को ठंडा करने का काम किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा