Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

अमृतसर में सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

अमृतसर, 15 अक्टूबर (भाषा) अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक व्यक्ति और उसका बेटा भी शामिल हैं। उनके पास से एक .30 बोर की असॉल्ट राइफल, दो हथगोले और विदेश में निर्मित 13 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान अमृतसर के अजनाला स्थित बल्लारवाल गांव के निवासी गुरप्रीत सिंह और उसके बेटे जसकरण सिंह तथा उनके सहयोगियों बटाला निवासी वीनू, अमृतपाल सिंह और गौरव मसीह के रूप में हुई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरामद पिस्तौलों में नौ एमएम की चार ग्लॉक पिस्तौल और .30 बोर की नौ पिस्तौल शामिल हैं। इनके अलावा 25 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के अलावा, अमृतसर पुलिस की खुफिया रोधी (सीआई) टीम ने हथियारों की खेप की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

भाषा

सुरभि प्रशांत

प्रशांत