Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पीड़ितों की समस्याओं का संवेदनशीलता से करें समाधान, जमीन कब्जाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण और लोगों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री खुद लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

bfdbdfz

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक है, तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी बातचीत के जरिए उसका समाधान कराया जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। सीएम योगी ने यह भी कहा कि जो लोग किसी कारण से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद, जरूरतमंदों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

vvdf

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उपचार के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़े मेडिकल एस्टीमेट तैयार कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आए लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। जिन जरूरतमंदों के पास यह कार्ड नहीं था, उनके कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी का इलाज न रुके।

बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

vsdVDV

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद भी दिया।

सीएम योगी ने की गोसेवा, बच्चों को दिया प्यार और आशीर्वाद

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उनकी पीठ थपथपाई और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।

मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ आए बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे आत्मीय बातचीत की, चॉकलेट दी और पढ़ाई में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।