Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

जम्मू-कश्मीर: आईएएस अधिकारी पर महिला अफसर से दुर्व्यवहार करने का आरोप

श्रीनगर, 15 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी कुमार राजीव रंजन जेकेएएस की एक महिला अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने की धमकी देने को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

एक कथित वीडियो में रंजन और सहायक निदेशक बीनिश वानी के बीच ‘मिशन युवा’ की समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की भूमिका को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वानी के साथ कथित दुर्व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।

जम्मू-कश्मीर सरकार में श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन ने रोजगार एवं परामर्श केंद्र, गांदरबल की सहायक निदेशक बीनिश वानी को उस समय बार-बार टोका, जब वह बैठक में अपने कार्यालय की उपलब्धियों और लक्ष्यों की जानकारी दे रही थीं।

जेकेएएस की 2015 बैच की अधिकारी वानी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुई थीं।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत