Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

अल नीनो का प्रभाव 'प्राकृतिक आपदा' जैसा, तेलंगाना सरकार बहुआयामी कार्ययोजना लागू करेगी: मुख्यमंत्री

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को अल नीनो के प्रभाव को 'प्राकृतिक आपदा' बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके असर को कम करने के लिए बहुआयामी कार्ययोजना लागू करेगी।

रेड्डी ने अल नीनो के कारण बारिश की कमी को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य के जलाशयों में पानी की भारी कमी हो गई है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि बारिश की कमी को देखते हुए आगामी रबी सत्र में धान की खेती को टाल दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अल नीनो के प्रभाव से निपटने के उपायों पर सुझाव लेने के लिए दशहरा त्योहार के बाद सर्वदलीय बैठक करेगी।

रेड्डी ने स्थिति की तुलना कोरोना वायरस महामारी के संकट से करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन दौर से उबरने के लिए केंद्र से सहायता की उम्मीद कर रही है।

उन्होंने कहा कि वह नवंबर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और केंद्र से सहायता मांगेगे।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत