Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मप्र : कपास की फसल की आड़ में गांजे की खेती, नौ करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के पौधे जब्त

झाबुआ, 15 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने कपास की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती का बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए इस नशीले पदार्थ के करीब 100 क्विंटल पौधे जब्त किए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक गांजे के पौधों की जब्त खेप की कीमत 9.42 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने बताया कि आदिवासी बहुल जिले की पहाड़ियों और तलहटी के दुर्गम इलाकों में कपास की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती की जा रही थी जहां से तीन अलग-अलग मामलों में गांजे के करीब 100 क्विंटल पौधे जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा हर्ष सुरभि

सुरभि