Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

कॉजपा को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति मिली

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को शुक्रवार को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनीष कलवानिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि रैली के लिए आजाद मैदान में अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि विरोध प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में ही किया जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान के निर्धारित प्रदर्शन स्थल होने के कारण वहां रैली आयोजित करने की अनुमति दी गई।

कॉजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रैली का आयोजन पार्टी नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के प्रति एकजुटता जताने के लिए किया जा रहा है।

दास और रांका को राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर-मंतर में प्रवेश करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाने के बाद बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

ये गिरफ्तारियां केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जंतर-मंतर का 'निर्धारित प्रदर्शन स्थल' का दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुईं।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत