Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

यमन के अदन में सरकारी महल के पास कम से कम छह धमाके, प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी

अदन (यमन), 15 अक्टूबर (एपी) बंदरगाह शहर अदन में देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले महल के पास बृहस्पतिवार को कम से कम छह विस्फोटों की आवाज सुनी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

उत्तरी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने तुरंत इस हमले की ज़िम्मेदारी ली।

धमाकों के कारण स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और लोग इलाके से भागने लगे।

इस संबंध में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कम से कम दो धमाके 'माशिक पैलेस' (सरकारी महल) के पास पहाड़ी की चोटी पर हुए, जबकि दो अन्य धमाके नीचे महल की ओर जाने वाले मुख्य सुरक्षा गेट के पास सुने गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के इस परिसर के इतने करीब धमाके होना बेहद असामान्य बात है। यह ऐसे समय में हुआ है जब ईरान युद्ध के इस नए मोर्चे पर विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच लड़ाई काफी तेज हो गई है।

वहीं, एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार के कई नेता निर्वासन में रह रहे हैं और जो अदन में मौजूद थे, वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने 'सऊदी दुश्मन' से जुड़े एक सैन्य अभियान मुख्यालय को निशाना बनाया। यह हमला सऊदी अरब के ठिकानों को निशाना बनाने की उनकी उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत उन्होंने देश के भीतर हवाई अड्डों और तेल संयंत्रों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं।

एपी

सुमित प्रशांत

प्रशांत